जयपुर। लम्बे समय से पति से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के बहाने पडौसी ने विवाहिता को मिलने के लिए घर के पीछे बुलाया और फिर आरोपित उसे अगवा कर सुनसान स्थान पर ले गया। जहां इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित द्वारा लगातार परेशान किए जाने पर पीड़िता ने कोटखावदा पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार झांपदा कलां निवासी इक्कीस वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसका अपने पति से दो साल से अधिक समय से मनमुटाव चल रहा था। उसके पडौस में रहने वाला जय सिंह गुर्जर ने पति से समझौता करवाने के बहाने घर के पीछे बुलाया और उसे अगवा कर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपित ने इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारें में किसी को बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपित पीड़िता को फिर से अपना शिकार बनाने का प्रयास करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवा लिया गया है।
विवाहिता से दुष्कर्म किसी को बताने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी

Editor - Dainik Reporters
http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment