जयपुर। जयपुर मैं तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बुधवार देर रात को कार सवार एक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस हादसे में कांस्टेबल गम्भीर रुप से घायन हो गया। लोगों की सूचना मिलने पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में रखा गया है। इस मामले की जांच पड़ताल दुर्घटना थाना पूर्व द्वारा किया जा रहा है, साथ ही पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 11 से साढे11 के बीच सरस डेयरी पुलिय के नीचे हुआ था।
जानकारी के अनुसार जवाहर सर्किल थाने में तैनात कांस्टेबल बनवारी लाल अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने घर आरपीए शास्त्रीनगर लौट रहा था। इस दौरान सरस पुलिया के नीचे एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन कास्टेबल की कार सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कांस्टेबल बनवारी लाल सिर पर गम्भीर चोट लगी , जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में रखा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।