Jodhpur News। शहर के उम्मेद उद्यान के पीछे कार में महिला से दुष्कर्म किया गया। बाद में महिला से यौन शोषण किया जाता रहा। मामला दो साल से चला आ रहा है।
पीडि़ता अब उदयमंदिर थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। आरोपी और पीडि़ता के बीच आपसी लेनदेन का विवाद भी बताया जाता है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वर्ष 2019 में वह कोर्ट परिसर आई थी। जहां पर भंवरसिंह नाम के शख्स से मुलाकात हुई।
बाद में वह अपनी कार में बिठाकर उसे उम्मेद उद्यान के पीछे लेकर गया। जहां कार में उससे पहली बार दुष्कर्म किया गया। फिर आगे भी नवंबर दिसम्बर में उससे दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता और आरोपित के बीच कोई लेनदेन का विवाद चला आ रहा है और धोखाधड़ी में केसबाजी भी हो रखी है।
महिला की रिपोर्ट पर दुष्कर्म में केस दर्ज किया गया है। जांच थानाधिकारी राजेश यादव की तरफ से की जा रही है।