आखिर क्यों नहीं हो रहा जहाजपुर पालिका में पार्षदों का मनोनयन, परहेज़ की वजह विरोध?

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) लंबे इंतजार के बाद प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने कई निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां की है। सरकार ने कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहे कार्यकर्ताओं की सूची कांग्रेस विधायकों से मांगी गई थी, उसी के आधार पर पार्षदों का मनोनयन किया जा जाना है। जहाजपुर को छोड़कर तकरीबन भीलवाड़ा जिले के सभी निकायों में पार्षदों का मनोनयन किया जा चुका है।

स्थानीय नगर पालिका में भी पांच पार्षदों का मनोनयन होना है। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर को समय के अभाव के चलते अपने गृह क्षेत्र में अभी तक किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोनीत नहीं कराने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी में पार्षदों की सूची लंबी होने की वजह से कहीं संगठन में विरोध पैदा ना हो जाए इसलिए अभी तक नगर के किसी भी कार्यकर्ता को पालिका में पार्षद मनोनयन करने से परहेज किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365