जहाजपुर (आज़ाद नेब) देवली-जहाजपुर एनएच पर कुराड़िया में स्थित टोल पर कर्मियों की मनमानी एवं एक ही टोल पर दो तरह की अलग-अलग टैक्स लेने की शिकायत बराबर मिलती रही है। जनता को लूटा जा रहा है, प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं बेखबर प्रशासन अपनी आंख बंद कर बैठा है।
जहाजपुर नगर वासियों को ग्रामीण अंचल में जाने के लिए टैक्स देना पड़ता है। एक और एमडीआर 7 जो जहाजपुर से शक्करगढ़ होकर गुजरता है जहाजपुर नगर वासियों को अपने ही ग्रामीण क्षेत्र शक्करगढ़ में जाने के लिए टोल देना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर जहाजपुर से हनुमाननगर जाने के लिए भी जहाजपुर की जनता को टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। दोनों ही थाना क्षेत्र जहाजपुर उपखंड के अंतर्गत आते हैं। जहाजपुर के लोगों को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घूमने के लिए टैक्स देना पड़ता है।
कई मर्तबा आमजन ने इस मामले को लेकर अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को शिकायत भी की बावजूद इसके ना ही तो किसी जनप्रतिनिधि ने और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया। जहाजपुर की जनता को चारों ओर से लूटा जा रहा है। जिनकी सुनने वाला वह बोलने वाला अभी तक कोई नजर नहीं आया।
कुराडिया टोल नाके के तो क्या कहने उनकी मनमर्जी मुताबिक टोल वसूला जाता है, कभी 40 रुपए तो कभी 65 रुपए का टोल टैक्स वसूलते हैं। जहाजपुर क्षेत्र के हनुमान नगर थाना क्षेत्र में कई अस्पताल, कॉलेज, एवं लैब स्थापित है। वहां पर नगर वासियों का रात और दिन आना जाना लगा रहता है। जिनको अपने ही उपखंड क्षेत्र में आने जाने का टैक्स देना पड़ता है।