जहाजपुर (आज़ाद नेब) नगर पालिका अस्पताल एवं पंचायत समिति की मांगों को लेकर टावर पर चढ़े भाजपा अध्यक्ष भेरू टांक के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक गोपीचंद मीणा पालिका परिसर में जाजम बिठाकर बैठ गए हैं।
विधायक गोपीचंद मीणा, पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, उपाध्यक्ष राजीव कांटिया, भाजपा पार्षद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता टांक की मांगों के समर्थन में पालिका परिसर में बैठ कर टांक का समर्थन कर रहे हैं।
विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान नहीं होने, परेशान जनता की आवाज उठाने के लिए टांक की मांगों के समर्थन में बैठे हैं।
नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रशासन शहरों के संग अभियान आने वाला है जिसकी पूर्व तैयारी होनी थी लेकिन ईओ की हठधर्मिता उसकी कार्यशैली की वजह से नहीं हो पा रही है।
टावर चले भाजपा अध्यक्ष भेरु टांक से उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने दूरभाष पर बात की एवं पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा ने भी वार्तालाप कर समझाइश की। लेकिन फिलहाल वार्ता विफल रही। मांगों को मानने पर ही टावर से उतरने की भाजपा नगर अध्यक्ष ने बात कही।