भारतीय जनता पार्टी टोंक की जिला बैठक हुई आयोजित

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

भाजपा टोंक की जिला बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा की अध्यक्षता व जिला प्रभारी अशोक सैनी के आथित्य में रिद्धि सिद्धि होटल में आयोजित हुई। बैठक में सांगठनिक विषयो पर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर भाजपा काम कर रही हैं। बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से भाजपा मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम धन संग्रह समर्पण अपनी पार्टी के लिए करते हैं। इससे पार्टी के प्रति कार्यकर्ता का अपनत्व बढ़ता है। यह हमारी संस्कृति और दायित्व को सजग करता है। भारतीय जनता पार्टी का जिले का एक-एक कार्यकर्ता समर्पण निधि अभियान में इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने जुट जाएं।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए एक प्रमुख कार्यकर्ता की भी तैनाती होगी । पन्ना प्रमुख की भूमिका में पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट पर भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के तेजी से कार्य कर रही हैं।

[विस्फोटक साम्रगी का जखीरा पकड़ा, टोंक डीएसटी व निवाई पुलिस के नेतृत्व में हुई कार्रवाई]

जिला प्रभारी अशोक सैनी ने कहा कि यह एक स्थापित तथ्य है कि भाजपा ने सत्ता को कभी साध्य नहीं माना। सत्ता हमारे लिए सदैव लोकसेवा और लोक कल्याण का ही माध्यम रही है और हमारा लोक कल्याण भी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को अपना आदर्श मानता है। दीनदयाल जी का अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। पराणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबों को मकान देने और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने न सिर्फ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के दु:ख और कष्ट को समझा है, बल्कि उनमें यह भरोसा जगाया है कि यह सरकार सही मायनों में उनके हक के लिए काम कर रही है।

[“रिफ्लेक्शन ऑफ लव” पुस्तक का विमोचन]

सैनी ने कहा कि भारत ने आजादी के बाद अपनी सरकार तो पाई लेकिन उसमें राष्ट्रवाद के तत्व का हमेशा अभाव रहा। भारत की राजनीति में राष्ट्रवाद और सर्व समावेशी हिंदुत्व भाव को लाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया।सक्षम, समर्थ, सबल और आत्मनिर्भर भारत ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत का स्वर्णिम काल आया है हर व्यक्ति को अपना कर्तव्य धर्म तथा फर्ज निभाना है उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतियों से भरा हुआ है जिसे हमें स्वीकार कर तैयार रहना है।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर,संतकुमार जैन, हंसराज धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन आदि ने संबोधित किया।

बैठक में पूर्व एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,मालपुरा प्रधान सकराम चोपड़ा, निवाई प्रधान रामोतार लांगड़ी,टोडारायसिंह पालिकाध्यक्ष भरतलाल सैनी,शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक नीलिमा आमेरा, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, संतकुमार जैन,हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राशिद खान,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता जाट, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, धर्मराज गुर्जर, किशनगोपाल जाट,रामकिशन गुर्जर, अंकुर गुप्ता,नंदलाल गुर्जर,मदनलाल सैनी,दयाराम जाट,देवराज गुर्जर,लक्ष्मीनारायण मीणा,नमोनारायण गौतम, मदनलाल सैनी,जिला मंत्री गणपत पहाड़िया,रामकिशन सैनी,सत्यनारायण मीणा,जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,मंडल महामंत्री करुणानिधि शर्मा,विष्णु चांवला, महिला मोर्चा महामंत्री अंजलि गुप्ता, कलावती यादव,संगीता सैन, उत्तम सैनी,लक्ष्मण चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/