मोदी के कार्यकाल में भारत विकास की रफ्तार पकड़ रहा है – घनश्याम तिवाड़ी

liyaquat Ali
4 Min Read

टोंक/ भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी रहे।अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष मुख्यमंत्री व 8 वर्ष प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में भारत विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। उन्होंने कहा की मोदी जी के कार्यकाल में महिला, किसान, युवा, व्यापारी.. हर वर्ग का ध्यान रखा और कल्याणकारी योजनाओं के जरिये हर वर्ग को लाभ पहुंचाया।

20 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता और देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया।उन्होंने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्षों की मोदी की जनसेवा की यात्रा, जहां निराशा के माहौल से देश को निकाल कर ‘विश्वगुरु’ के पद पर अग्रसर हो रहा हैं, वहीं उन्होंने एक ‘कर्मयोगी’ के रूप में देश के जन-जन को ‘नया भारत’ की दृष्टि को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प, समर्पण और सेवा के मार्ग को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि उनका गुजरात मॉडल कई मोर्चों पर आत्मनिर्भर होकर एक ऐतिहासिक हो गया और इस तरह विकास के गुजरात मॉडल की चर्चा जोर पकड़ने लगी। गुजरात मॉडल ने नरेंद्र मोदी को इस तरह राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियों में लाया ,उनका गुजरात मॉडल आज देश का मॉडल होकर नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

एक ओर उन्होंने भारत को दुनिया में वैश्विक शक्ति बनाया है तो दूसरी ओर भाजपा को भी एक राजनीतिक दल से अलग हटकर ‘सेवा ही संगठन’ के रूप में प्रतिष्ठित किया है।’मोदी जी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व आज पूरी दुनिया मान रही है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस संकल्प के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैl

मोदी सरकार के शासन में हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ देने की स्थिति में है तो मोदी युग का मतलब है दुनिया को देना, दुनिया की मदद करना।​उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के साथ ‘नए भारत’ का जन्म’ हुआ। और भारत निरंतर नित नये आयामो को छू रहा है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक नीलिमा आमेरा,जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन,जिला मंत्री मोहन सिंह मेहरा,जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर,

किशनगोपाल जाट,राजेश शर्मा, रामकिशन गुर्जर, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, रामजीलाल बैरवा,रमेश गढ़वाल, प्रधान काबरा,देवीप्रकाश तिवाड़ी,मेघराज जाट, रमेश शर्मा, पार्षद मनीष सिसोदिया, भागचंद जैन,हनुमान बैरवा,ओमप्रकाश गुप्ता, रामकुमार चौधरी, रमेश काला, भगवान भंडारी,बृजबिहारी शर्मा,देवराज खाटरा,शम्भू शर्मा, राजेश गुर्जर एडवोकेट सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770