जिला कांग्रेस की शक्ति प्रोजेक्ट को लेकर बैठक हुई

liyaquat Ali
4 Min Read

 

भरतपुर (राजेन्द्र जती ) । शक्ति प्रोजेक्ट को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष शेर सिंह सूपा, पूर्व सांसद रतनसिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चैधरी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. सुभाष गर्ग, पीसीसी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान स्वराज फौजदार, आईटी प्रकोष्ठ की जिला संयोजक अनीता मीणा, महिला शहर अध्यक्ष बबीता शर्मा, बबली, जिला उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान, हेमेन्द्र शर्मा चीकू, दाउदयाल जोशी, विभूतिराम अम्बेश, राजेन्द्र सारस्वत, शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, सेवर अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष रमेश पाठक, विजय चैधरी, रमेश धावई, प्रशांत उपाध्याय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोडने और श्ािक्त प्रोजेक्ट के महत्व और समूचे राजस्थान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किये गये

शक्ति प्रोजेक्ट की सफलता का जिक्र किया और हर ब्लाक स्तर पर इसको अभूतपूर्व गति देने का आव्हान किया। शेरसिंह सूपा ने सभी ब्लाक अध्यक्षों को सोमवार तक ब्लाक कार्यकारिणी और बी.एल.ओ. की सूची जिला कांग्रेस कमेटी में प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिये।

सभी वक्ताओं ने भरतपुर जिले में मेरा गौरव मेरा बूथ काय्रक्रम के सफल आयोजन और बयाना विधानसभा क्षेत्र के गांव श्रीनगर (रूपवास) तथा वैर में
लालजी के मंदिर पर हुए संविधानर बचाओ कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। शेरसिंह सूपा सहित सभी वक्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी की सभा में जबरन लोगों को ले जाने तथा राजकीय मशीनरी का दुरूपयेाग करने को राजनैतिक भ्रष्टाचार की संज्ञा दी तथा कहा कि भाजपा कितना ही
प्रयास करले लेकिन राजस्थान की जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है और कांग्रेस पार्टी की आगामी सरकार बनना निश्चित है।

बैठक में जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा, पूर्व सांसद रतन सिंह, गिरीश चैधरी, जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य साहब सिंह एडवोकेट, राजवीर सिंह पूर्व जिला प्रमुख, धर्मेन्द्र शर्मा, भगवत स्वरूप उपमन्यु, सुभाष गर्ग, स्वराज फौजदार, अनीता मीना,यतीश शर्मा डीग, शहर अध्यक्ष संजय शुक्ला, सतीश
सोगरवाल सेवर, सुघड सिंह वैर, उस्मान खान नगर, भुसावर से महेश मीना, बयाना से कलुआराम, नदवई से प्रशांत उपाध्याय, खोह से भूपेन्द्र शर्मा,
उच्चैन से रनवीर सिंह खुडासा, उपाध्यक्ष विभूतीराम अम्बेश, शहर महिला अध्यक्ष ववीता शर्मा, दाउदयाल जोशी, शेर सिंह धनागढ, हिमांशु शर्मा नदवई,
यदुनाथ सिंह दारापुरिया, हेमेन्द्र चीकू, देवेन्द्र गुर्जर सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किये। धन्यवाद महासचिव श्याम लाल शर्मा तथा संचालन चुन्नी कप्तान ने किया।

इसी प्रकार कांग्रेस के लोगों को सीधे केन्द्रीय नेतृत्व से जोड़ने के महत्ववाकांक्षी प्रोजेक्ट शक्ति के नवीन विधि से आमजन को जोड़ने के लिए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिये गाॅव नगला हाथी व नगला नन्देरा में यतीश शर्मा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पर्यायवरण प्रकोष्ठ की
टीम ने सम्पर्क किया।

यतीश शर्मा ने कहा कि राहुल गाॅधी युवा नेतृत्व के रूप में आमजन से जुड़ना चाहते है इसी की पहल में शक्ति प्रोजेक्ट से अपना वोटर आईडी के
लिये नं0 7045003900 पर मैसेज करेंगे तो आप राहुल गाॅधी से जुड़ जायेंगे। इस मौके पर शक्ति प्रोजेक्ट से लोगों के वोटर आईडी कार्ड नं0 से जोडा गया। सम्पर्क अभियान में रामनोहर, छिद्दीमल शर्मा सैंथरा, लालचन्द, मिथलेश शर्मा व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *