गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार,कुशासन,जँगलराज अव्वल रहा: गजेन्द्रसिंह शेखावत

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

Tonk News । भारतीय जनता पार्टी देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश सभा जैन नसिया उनियारा में सम्पन्न हुई। जन आक्रोश सभा मे मुख्य वक्ता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रहे।

जनाक्रोश सभा में शेखावत ने बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार,कुशासन,जँगलराज अव्वल रहा हैं। गहलोत राज में अपराध बेलगाम हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। पेपर चोर बेखोफ हैं जो युवाओं के सपनों पर पानी फेर रहे हैं।

युवा निराश हैं।राज्य की गहलोत सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में केवल सरकार बचाने का ही खयाल रखा। आमजन की अनदेखी की है और गहलोत सरकार के चार साल पार्टी के नेताओ को मनाने में ही बिता दिए।प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता खून के आंसू पी रही है।

क्योंकि शायद ही ऐसा कोई वादा होगा, जिसे इस कांग्रेस सरकार ने पूरा किया हो। कांग्रेस सरकार ने न किसानों का कर्जा माफ किया और न ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा भी नहीं दे सकी।राजस्थान के 4 साल में प्रगति तो हुई है लेकिन वह हुई है भ्रष्टाचार, महिला व दलित उत्पीडऩ की।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद एक भी घटना देश में नहीं घटी है। कुशल नेतृत्व के कारण देश तरक्की की राह पर है। पूर्व के प्रधानमंत्री केवल कहते थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल काम करने में विश्वास रखते है और करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने गौशालाओं का अनुदान बंद कर दिया, गौरव पथ का केवल नाम बोलते हैं बनाते नहीं है।

परीक्षाओं में धांधली करने वाले नौकरी पा जाते हैं और पढऩे वाले रह जाते हैं। उन्होंने आमजन से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज के कारण आमजन में आक्रोश फैला हुआ है।

महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी है। कांग्रेस के खिलाफ फैले जन आक्रोश को व्यक्त करने के लिए भाजपा की जन आक्रोश यात्रा निकाली गई।जिसमें कांग्रेस सरकार से दुखी जनता भाजपा के साथ अपनी पीड़ा जाहिर कर रही है। भाजपा आमजन के साथ है और अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला कर रही है।

गहलोत सरकार आम जनता का विश्वास खो चुकी हैअब उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।राजस्थान कुशासन व अपराध की पराकाष्ठा बन चुका है और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।राह चलते गैंगवार से आमजन में भय व ख़ौफ़ फैला हुआ है।हाल ही में भरतपुर जिले के सेवर थाने वालो ने बालाजी के मूर्ति को क्रेन से उठवाने का काम इस सरकार में हुआ है।इस सरकार ने जनता से विश्वासघात किया है।

पूर्ववर्ती सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज आम आदमी को नही मिल रहा है।किसानो को खाद्य नही मिल रहा कानून व्यवस्था का बुरा हाल है चारो तरफ अराजकता का मौहाल है।

जन आक्रोश रैली में टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,मालपुरा विद्यायक कन्हैया लाल चौधरी प्रदेश मंत्री जितेन्द गोठवाल,जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल,पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर,प्रभारी धर्म सिंह गुजर,बाबू लाल कासलीवाल राजकुमार मीना,मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, नमो गोत्तम,भाजपा महामंत्री जगदीश साहू ,

उप जिला प्रमुख आदेश कंवर, जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, विष्णु शर्मा ,प्रभु बड़ोलिया,राजेंद्र सिंह राणावत,लक्ष्मी नारायण मीना,बनवारी जाट सहित अन्य सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/