जोधपुर / शुरू होने के साथ ही स्कूल और अस्पतालों का समय विगत 1 अप्रैल से ही बदल गया है लेकिन न्यायालय और कैट अर्थात केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण का कार्यालय समय 10 अप्रैल से बदलेगा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।।
केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, जोधपुर न्यायपीठ का ग्रीष्मकालीन समय 10 अप्रैल से 30 जून 2023 तक पूर्वाह्नकालीन रहेगा।
अधिकरण के उप रजिस्ट्रार/कार्यालय अध्यक्ष श्री एन.के. डागर द्वारा जारी आदेशानुसार 10 अप्रैल 2023 से केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण का कार्यालय समय सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा तथा जोधपुर न्यायपीठ में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। यह आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि न्यायालय में सुबह 10 से 10.30 बजे तक तथा कार्यालय में सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यान्तर रहेगा।