सीसवाली /फ़िरोज़ खान । सीसवाली कालुपुरा से भटेडी धाम बालाजी तक दोनो साइडो में रोड़ पर अंग्रेजी बबुमल के पेड़ इस तरह बढ़ गए है कि रोड़ ही नजर नही आता है।सड़क मार्ग के दोनों तरफ बमूल के पेड़ बड़े बड़े हो जाने सड़क मार्ग नजर नही आ रहा है।इस मार्ग जगह-जगह घूम है।इन पेड़ों की वजह से आये दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है।
भटेडी धाम से जुड़े भक्तजनों ने रोड़ की दोनो तरफ की साइडों के पेड़ों की कटिंग करवाने की मांग सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक सहायक अभियंता से की है।भटेडी धाम पर श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आना जाना रहता है।
धर्मिक स्थल होने से दूर दराज व आसपास के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।बहार से आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते की जानकारी नही होने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।