जयपुर/ राजस्थान में सत्ता बदलते ही भ्रष्टाचार और विवादों में घिरी नगर पालिका की कांग्रेस की अध्यक्ष ने होने वाले कार्यवाही की आशंका को मध्य नजर डर कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्ता के परिवर्तन के साथ राजस्थान में यह पहला मामला सामने आया है।राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की रावतभाटा नगर पालिका कि कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका तिल्लानी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है स्वास्थ्य शासन विभाग के उपनिदेशक उदयपुर को 11 जनवरी 2024 को पत्र लिखकर त्यागपत्र दिया इस पत्र में त्यागपत्र देने के पीछे हालांकि उन्होंने पारिवारिक कारण बताया है ।
रावतभाटा नगर पालिका में वर्तमान में कांग्रेस का बोर्ड है यहां पर भाजपा के 11 पार्षद तथा तीन बीजेपी समर्थक पार्षद है और कांग्रेस के 26 पार्षद हैं इनमें से तीन पार्षद विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हो गए थे और नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका वर्तमान में वार्ड नंबर 40 से कांग्रेस की पार्षद है और वह अध्यक्ष है।
सूत्रों के मुताबिक पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपिका पर कई भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पहले लग चुके हैं लेकिन तत्कालीन कांग्रेस के बेगू विधानसभा के विधायक राजेंद्र विधूड़ी का वरदहस्त और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी।
इसके अलावा अध्यक्ष श्रीमती दीपिका के खिलाफ उनकी पार्टी कांग्रेस के कुछ पार्षद भी काफी समय से नाराज चल रहे थे इसके पीछे बताया जाता है कि उन कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों के विकास कार्यों में पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपिका द्वारा पक्षपात किया जा रहा था इधर सत्ता बदलते ही पालिका में नेता प्रतिपक्ष
राजेंद्र दशोरा ने भी पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपिका की कार्यकाल में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की । सूत्र के अनुसार पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपिका द्वारा पद से इस्तीफा देने के पीछे यह संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने इस्तीफा अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचारों के आरोपी की जांच और कार्रवाई के डर से दिया है । श्रीमती दीपिका की इस्तीफा देने के बाद अब होने वाले नए अध्यक्ष के चुनाव में इस बार भाजपा का अध्यक्ष बनने के आसार बन गए हैं।