लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, दस से अधिक लोगों ने टिकट के लिए पेश की दावेदारी

कांग्रेस पार्टी विकास एवं सद्भावना पर चुनाव लड़ेगी-मुरारी लाल मीणा

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी सुझावों एवंर राय शुमारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश चुनाव समिति सदस्य, पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, जिला संगठन प्रभारी विधायक प्रशान्त शर्मा, एन.एस.यू.आई. प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव समिति सदस्य विनोद जाखड़, टोंक-सवाईमाधोपुर क्षेत्र समन्वयक महेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के बाद टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किये गये तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग-अलग मिलकर फीडबेक लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुरारी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने 2-3 महीनों में कोई कार्य नहीं किया है, आम जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और सद्भावना पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लोग विकास एवं रोजगार की बात नहीं करते उन्होंने कहा कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा महत्वपूर्ण सीट है। कार्यकर्ताओं के जो भी सुझाव है वह पार्टी हाई कमान को उनसे अवगत करा दिया जायेगा।

इस अवसर पर 10 लोगों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना आवेदन दिया। विधायक प्रशान्त शर्मा, विनोद जाखड़, समन्वयक महेश शर्मा, रामबिलास चौधरी, बृजलाल मीणा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया आदि लोगों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए।

अपनी बात रखी तथा सामूहिक रूप से एक होकर अपने मतभेद, मनभेद भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशी को सामुहिक रूप से जितवाने की बात कही। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सुनिल बंसल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा,

मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम चौधरी, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष कमरूद्दीन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, रामगोपाल मीणा, महावीर तोगड़ा, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल, हंसराज गाता, फोजू मीणा, युसुफ यूनिवर्सल, उप सभापति बजरंग लाल वर्मा, इम्तियाज खान, शब्बीर अहमद, हरिकिशन शर्मा,

श्रीराम चौधरी, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, अजीज कुरेशी, सलीम नक़वी, धमेन्द्र सालोदिया, मणिन्द्र बैरवा, टीकाराम मीणा, मेहमूद शाह, घासी चौधरी, रामसिंह चौधरी, रामराय मीणा, गोपाल चौधरी, डॉ. गोपाल मीणा, महेश वर्मा, जयनारायण तिवारी, जावेद चिश्ती,

शैलेष गुर्जर, सतवीर गुर्जर, इमरान पहलवान, रोनीत जै, रामलाल संडीला, शकील पार्षद, फिरोज नागौरी, कमर अंसारी पार्षद, रामदयाल गुणावत, विनोद लाम्बा, सूरज मीणा, नईमुद्दीन अपोलो, आतीफ नक़वी, शंकर गुर्जर, शकील राशन डीलर, अवतार बटूंदा, अजमल देवपुरा, नजीर हसन, औसाफ खान, मुशाईर खुसरो, आमिर फारूक, लोकेश मीणा, महावीर गुर्जर, एन.एस.यू.आई. शहर अध्यक्ष नसीम अंसारी, सलमान, फिरोज नगौरी,

भंवर लाल चौधरी, मासूम अली, इरशाद खान सेवादल, उमर अली सेवादल, शोकत हुसेन कायमखानी, सुभाष मिश्रा, सुरेन्द्र रेगर, सत्यनारायण रेगर सेवादल, राधेश्याम मीणा, नईम घड़ी वाले, रामावतार जाखड़, अकबर गुलजार, अरूण मीणा, मनीष मीणा, हुसेन कायमखानी, विक्रम बैरवा, अंजुम खान, जसराम मीणा, टीकाराम मीणा, डॉ. गोपाल मीणा आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/