Mahesh Kashyap Biography In hindi: महेश कश्यप का जीवन परिचय भारतीय जनता पार्टी नेता हैं। महेश कश्यप को भाजपा ने इस बार बस्तर लोकसभा सीट अपना प्रत्याशी चुना है। महेश कश्यप सरपंच संघ के अध्यक्ष के अलावा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं और सर्व आदिवासी आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
महेश कश्यप राजनीति जीवन
महेश कश्यप ( Mahesh Kashyap ) ने 1996 से 2001 तक बजरंग दल के जिला संयोजक रहे। 2001 से 2007 तक विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। 2007 से 2008 तक विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री रहे। उन्हें भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।
महेश कश्यप ( Mahesh Kashyap ) ने ग्राम पंचायत कलचा ने वर्ष 2014 में होने वाले पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच भी रहे। सरपंच चुनाव जीतने के बाद उन्हें बस्तर सरपंच संघ अध्यक्ष बनाया गया। महेश कश्यप् छत्तीसगढ़ सरपंच महासंघ के सह संयोजक और भतरा समाज विकास परिषद के संभागीय सचिव रहे।
जगदलपुर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी
महेश कश्यप ( Mahesh Kashyap ) को बस्तर में भाजपा ने अनुषांगिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े नए व युवा चेहरे महेश कश्यप को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जैसे कद्दावर और वरिष्ठ नेता की जगह भाजपा ने कम चर्चित पर राष्ट्रवादी नेता को टिकट देकर एक बार फिर से चौंकाने वाला निर्णय लिया है। हल्बा व गोंड बहुल बस्तर में जातिगत समीकरण को किनारे करते हुए भतरा समुदाय के महेश को टिकट दी गई है।
महेश कश्यप का जन्म और शिक्षा
महेश कश्यप बस्तर जिले के माइपाल क्षेत्र के ग्राम कुम्हरायंड (कलचा) के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1975 हुआ। उनके पिता का नाम सुकरुराम कश्यप और माता का सुदरी बाई कश्यप हैं। ये कक्षा 10वीं तक पढ़े हैं।