भीलवाड़ा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्व उपखंड के सहायक अभियन्ता ने भीलवाडा शहर के जलदाय विभाग के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर समस्त बकाया राशि वसूली का अभियान माह 31 मार्च 2024 तक चलाया जा रहा है।
उन्होंने सभी श्रेणी के उपभोक्ता से अपील है कि जल सम्बन्ध की बकाया राशि वसूली हेतु अभियान में सहयोग करें तथा अपनी बकाया राशि को अभियान के तहत कर्मचारियों को अथवा ई-मित्र पर जमा करायें। अभियान के पश्चात् बकाया राशि पर उनका जल सम्बन्ध काट दिया जायेगा एवं पी.डी.आर एक्ट के तहत नियमानुसार कानून कार्यवाही की जायेगी।