टोंक। शहर के बहीर स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज परंपरागत रूप से अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआऐं मांगी। ईदगाह में मौलवी सईद साहब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन, पुलिस एवं नगर परिषद आदि का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने ईद की नमाज की तैयारियों में सहयोग किया।

मौलवीं सईद साहब ने इस मौके पर सभी को भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह में नवाब आफताब अली खां ने काजी ताहिरुल इस्लाम को परंपरागत तरीके से खिलअत भी अता की। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मौलवीं सईद साहब ने सबको ईद की मुबारक बाद दी। साथ ही उन्होंने लोगों से गले मिलकर खुशहाली की कामना की। ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद अमीरगंज में भी ईद की नमाज अदा की गई।

शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने अदा कराई। नमाज के बाद शहर में चारों तरफ ईद का माहौल नजर आया। एकता भाईचारे का संदेश देते लोग नजर आए। छावनीए गाडिय़ों का अड्डा सहित कई क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल रहा। लोगों ने सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों से भी ईद की मुबारक बाद पेश की।

इस मौके जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक सरिता सिंह, उपखण्ड अधिकारी टोंक राहुल सैनी, वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा, मणीन्द्र बैरवा, हंसराज फागणा एवं तुलसीराम मीणा आदि ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी।

वहीं दिन भर सोशल मीडिया पर ईद की शुमकामनाओं का दौर चलता रहा एवंर हिन्दू-मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी तथा मीठी ईद पर सिवईयों के स्वाद का आनंद लिया।