चार मकानो में बदमाशों ने की धमाचौकड़ी एक घर में महिला की कनपटी पर पिस्टल तान कर मां-बेटियों के गहने लूटे,

अलीगढ़ में एक रात में अज्ञात चोर गिरोह ने आधा दर्जन मकानों के तोड़े ताले, अलीगढ़ पुलिस कर रही है मामले की जांच,

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

उनियारा / अशोक सैनी ।अलीगढ़ में सोमवार देर रात को लुटेरों ने 4 मकानों को निशाना बनाया। पांच बदमाशों ने एक मकान में सो रही महिला की कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकाते हुए उसके और उसकी बेटियों के गहने लूट लिए। बदमाशों इससे पहले 3 मकानों के भी ताले तोड़े । इनमें से दो मकान सूने थे। इनमें से एक मकान में चोरी नहीं हुई हैं।

सामान बिखेरकर चोर भाग छूटे। वहीं 2 सूने मकानों में चोरी हुए सामान का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। एक सीसीटीवी में बदमाश नजर भी आए है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।बेटी बोली- मां की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गहने लूटे। वहीं जानकारी में अलीगढ़ थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि किसी भी घर में लूट नहीं हुई है।

वहीं पीड़ित परिवार की युवती ने बताया कि उसकी मां की कनपटी पर पिस्टल रखकर बदमाश गहने लूट कर ले गए।थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि अशोक पुत्र सुवालाल के मकान में सोमवार मध्य रात बाद चार-पांचबदमाश दीवार फांदकर घुसे। इस दौरान अशोक की पत्नीऔर बेटियां जाग गई। चोरों ने उन्हे धमका कर उनके गहने खुलवाकर ले गए।

इनके झुमकी, चार अंगुठियां, बिछियां,पायजेब, मंगलसूत्र आदि ले गए। बदमाशों में 2 नकाबपोश बदमाशों ने कमल कुमार पुत्र शोभाग मल जैन और विजयजांगिड़ पुत्र गोविंद राम खाती के सूने मकानों का ताला तोड़ाऔर अंदर घुसे। इन मकानों में से क्या क्या चोरी हुए है, अभी पता नहीं चला है। दोनों के मकान मालिक कुछ दिन से बाहरहै। इनको सूचना दी गई। इनके आने के बाद चोरी हुए सामानका पता लगेगा।

इन दोनों मकानों में सुबह पुलिस गई तोवहां सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा अलीगढ़ के हीसूरजमल पुत्र केदारमल जैन के मकान में घुसकर कमरे के ताले तोड़े। लेकिन उसके चोरी नहीं हुई। अलीगढ़ पुलिस एक सीसीटीवी में बदमाश नजर भी आए है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/