कुएं मे काम करते समय दीवार ढ़़ही एक की मौत दो घायल 

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) उपखंड क्षेत्र के जामोली गांव में कुएं मे काम करते समय दीवार ढ़़ही जिसमें एक जने की मौत हो गई ओर दो जने घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक पंडेर थाना क्षेत्र के जामोली गांव के समीप कुएं में काम करने गए मजदूर कुएं की दीवार ढ़हने से तुलसी राम गवारिया उम्र 50 निवासी जामोली की मौत हो गई इसी कुएं में काम कर रहे ओर पिता पुत्र मोहन पिता गोरू व बंटी पिता मोहन बैरवा घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए पंडेर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ओर मृतक तुलसी राम गवारिया को जहाजपुर चिकित्सालय में लाया गया जिसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सुचना पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पंडेर नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक जाट सहित ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी रखवाया गया है। अभी मृतक का पोस्टमार्टम होना है। मृतक के दो लड़कियां व एक लड़का है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। जिस कुएं पर कार्य कर रहे थे वह सामलाती कुआं है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365