टोंक। शहर के ईदगाह बहीर में ईद-उल-अजा की मो. मौलवी सईद साहब द्वारा अदा कराई। मौलवीं साहब ने इस मौके पर ईद-उल-अजहा के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा भी किया।
उल्लेखनीय है कि ईदगाह में ईद की नमाज सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे अदा की गई। उसके बाद मौलवीं साहब सहित सभी एक-दूसरे से गले मिले तथा मुबारक बाद पेश की गई। नवाब के वंशजों ने शहर काजी ताहिरुल इस्लाम को खिलअत भी अता की।
ईदगाह में ईद की नमाज के बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं कई संगठनों के पदाधिकारियों ने मुबारक बाद देकर एकता-भाईचारे का संदेश भी दिया। ईद की नमाज के बाद कुर्बानियां की गई। ईदगाह बहीर में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई।
जिलेभर में ईद की नमाज ईदगाह एवं कई जामा मस्जिदों में हुई, जहां हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक सरिता सिंह, उपखण्ड अधिकारी टोंक राहुल सैनी, वृत्ताधिकारी टोंक राजेश विद्यार्थी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा, मणीन्द्र बैरवा, सुभाष मिश्रा एवं तुलसीराम मीणा आदि मौजूद थे।
मो. मौलवी साहब की तबीयत बिगड़ी:-
ईद-उल-अजाह की नमाज अदा कराने के बाद जब मो. मौलवी सईद साहब प्रशासन का शुक्रिया अदा करने जा रहे थे, तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी तबीयत में ठीक है।

ईदगाह कमेटी के सचिव मोइनुद्दीन निजाम ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से चक्कर आ गये थे, ईसीजी, बीपी सभी नोर्मल है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे।