नई दिल्ली / चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने तय समय पर आज शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है और इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है । चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है।
जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।
Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3
— ISRO (@isro) August 23, 2023
अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।
इसरो के कमांड रूम में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। पीएम मोदी भी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होने जोहानिसबर्ग से अपने संबोधन में कहा कि जब हम इतिहास रचने वाला पल देखते हैं तो दिल धन्य हो जाता है।