दिल्ली । आपने अक्सर शादी के बाद महिला द्वारा अपने पति को छोड़कर प्रेमीकेशन फरार हो जाने की घटना एन कर पड़ी होगी सुनी होगी और अच्छी होगी लेकिन कलयुग में ऐसा संभव होगा आपने सोचा भी नहीं होगा कि एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने पिता समान ससुर के साथ फरार हो गई और यही नहीं ससुर के साथ भाग कर शादी भी कर ली और उसके बच्चे की मांगी बन गई है जो पति था उसका वह अब उसका बेटा बन गया।
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। सात साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के एक साल तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसी दौरान अचानक से महिला गायब हो गई थी। महिला के पति ने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कुछ दिन बाद महिला का ससुर भी अचानक से लापता हो गया।
ससुर और बहू ने आपस में शादी कर ली थी, इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। सात साल बाद इसका खुलासा हुआ तो युवक ने अपना सिर पकड़ लिया। युवक अपनी ही पत्नी का बेटा बन चुका है। युवक ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब उसका पति नाबालिग था। वह अपने पति से अक्सर परेशान रहने लगी। इसी के चलते वह अपने ससुर के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और चंदौसी में जाकर रहने लगे।
महिला ने बताया कि अब उसके एक बेटा भी है। महिला का कहना है कि सात साल पहले जो शादी हुई थी वह उसे नहीं मानती है वह अपने ससुर से शादी करके बहुत खुश है। दोनों अपनी मर्जी से शादी करके रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों की बातों को सुनने के बाद छोड़ दिया।