रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक, कमरे के फर्श पर गिरे मिले

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई माह से चल रही अटकलों के बीच ताजा जानकारी यह है कि उन्हें कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा है। इससे संबंधित खबर को टेलीग्राम ग्रुप जुनरल एसवीआर ने साझा किया है।

जानकारी के मुताबिक पुतिन को रविवार रात करीब 9.05 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास गिरा हुआ पाया गया। उनके सुरक्षाकर्मी शोर और पुतिन के फर्श से टकराने की आवाज सुनकर कमरे में दाखिल हुए थे।

टेलीग्राम ग्रुप की तरफ से लिखा गया है, संभव है जब राष्ट्रपति पुतिन जब गिरे तो मेज पर रखे बर्तनों पर हाथ लगा होगा और यह सुन ही सुरक्षा अधिकारी कमरे में दाखिल हुए। पुतिन जब फर्श पर गिरे हुए थे तो उनके आंखें पलटी हुई थी।

बगल के कमरे से राष्ट्रपति के डॉक्टर को तत्काल बुला कर इलाज शुरू किए जाने पर पुतिन होश में आए। हालांकि अब उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां समय-समय पर मिलती रही हैं। जिनमें उनके कैंसर सहित कई दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने के दावे किए जाते हैं।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.