स्वयंसेवक संघ की दैनिक शाखाएं 21 सितंबर से लगनी शुरू होंगी

liyaquat Ali
1 Min Read

नई दिल्ली । लॉकडाउन और अनलॉक-3 तक में स्वयंसेवक संघ की शाखाएं ऑनलाइन ही लग रही थी। लेकिन अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दैनिक शाखाएं देशभर में 21 सितंबर से लगनी शुरू होंगी। हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में जहां कोरोना के मामले कम हैं, वहां शाखाएं चल रही है। 21 सितंबर के बाद से यह कोरोना से पहले की तरह पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर लगनी शुरू हो जाएंगी।अब आगे राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठकें भी तेज होंगी।


गृह मंत्रालय द्वारा 100 लोग की मौजूदगी में सामाजिक गतिविधियों की इजाजत के बाद संघ के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय किया है। संघ पदाधिकारी के मुताबिक एक माह पहले से ही संघ ने जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। इसमें सर्वप्रथम सर संघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवााह भय्या जी जोशी व सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले व डा. कृष्णगोपाल सहित केंद्रीय स्तर के पदाधिकारियों का राज्यों में प्रवास चल रहा है। इसी तरह गुरु दक्षिणा कार्यक्रम भी पूरे देश में स्वयंसेवकों की मौजूदगी में मनाया जा रहा है। देश में जरूरतमंदों की मदद के लिए तकरीबन पांच लाख स्वयंसेवक युद्धस्तर पर जमीन पर जुटे हुए हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770