जहाजपुर (आज़ाद नेब) क्षेत्र में शाम होने के साथ ही बजरी चोर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। बनास नदी में अवैध खनन का कार्य जोरों चलता है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय आंखें बूंदें रहते है।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बेरोकटोक क्षेत्र के जामोली, जालमपुरा, रधुनाथपुरा, रामगढ़, रावतखेड़ा, तरनियाखेड़ा, पीपलूंद, खजूरी गांवों से रोजाना सरेआम बेखौफ होकर सैकड़ों अवैध बजरी के वाहन निकलते हैं। बावजूद इसके प्रशासन के नुमाइंदे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते है।
विगत रात्रि नौ बजे से पहले ही पुलिस के सामने चावंडिया चौराहे से अवैध बजरी से भरा ड़म्पर निकला। चौराहे पर डीओ ड्यूटी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी पर मजाल उसे रोके या टोके।
क्षेत्र में खुलेआम अनवरत चल रही अवैध बजरी पर स्थानीय प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम रहा है। पुलिस व प्रशासन की नाकामी के चलते बजरी चोरों के होंसले बुलंद हो रहे हैं। बेरोकटोक चल रही अवैध बजरी खनन व परिवहन पर फिलहाल पुलिस व प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम रहा है।