Jahazpur News(आज़ाद नेब) पंचायत समिति मे अपना जादू चलाने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर नगर पालिका क्षेत्र में अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हुए। भारतीय जनता पार्टी के नरेश मीणा ने पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
नगरपालिका के 25 वार्डों में से केवल 8 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत हासिल हुई। पंचायत समिति चुनाव से सबक सीखते हुए भारतीय जनता पार्टी विधायक गोपीचंद मीणा ने पलटवार करते हुए नगर पालिका क्षेत्र में 13 सीटों पर जीत हासिल कर अपना दम दिखाया।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विष्णु सोनी विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेयरमैन पद के लिए अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। जिनको कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन देख कर चुनाव मैदान में उतारा। भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद दूसरी ओर जाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने दम दिखाते हुए चेयरमैन पद पर काबिज हुए।
भारतीय जनता पार्टी के नरेश मीणा ने कांग्रेस समर्थित विष्णु सोनी को 3 मत से हराकर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व कायम किया।