Jahazpur News(आज़ाद नेब) नगर पालिका में अध्यक्ष की सीट के लिए चार जनों ने छ: नामांकन दाखिल किये। जिनकी आज रिटर्निंग अधिकारी ने जांच की जांच में चारों नामांकन सही पाए गए।
रिटर्निंग अधिकारी धर्मराज गुर्जर ने बताया जांच के दौरान कांग्रेस से प्रमोद देवी शर्मा, भाजपा से नरेश मीणा व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विष्णु कुमार सोनी, अनिल उपाध्याय का नामांकन सही पाया गया है। पालिका अध्यक्ष चुनाव में अभी जनें मैदान में है। कल 3:00 बजे तक नामांकन उठाने का समय है।
पालिका अध्यक्ष पद को लेकर निर्वाचित पार्षद 7 फरवरी को मतदान करेंगेे। वहीं पालिका उपाध्यक्ष केे लिए 8 फरवरी को नामांकन व मतदान होगा।