Jahazpur News(आज़ाद नेब) नगर निकाय चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी 13 पार्षद जीतकर आऐ ओर दो निर्दलीय लव सिंह मीणा व चेतन रेगर भारतीय जनता पार्टी की बढ़ा बंदी में शामिल है। और कांग्रेस के वार्ड पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं और दो निर्दलीय परवेज खान, शबनम बानो निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु सोनी के समर्थन में है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में 14 पार्षद अभी भी उनके साथ है। और निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु सोनी के समर्थन में आठ कांग्रेस, दो निर्दलीय कुल 11 पार्षद है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नरेश मीणा की चेयरमैन बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक अगर भारतीय जनता पार्टी की और से क्रॉस वोटिंग होती है तो निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु सोनी का भी चांस चेयरमैन बनने का हो सकता है। नगर में दोनों ओर से पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।