जहाजपुर (आज़ाद नेब) अफीम डोडा चूरा की सप्लाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे कल अदालत पेश किया जायेगा।
थाना अधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि वांछित मुलजिम को एनडीपीएस एक्ट मे मदन लाल कुमावत पुत्र नंदा राम उम्र 42 वर्ष निवासी बारनियास थाना पारसोली, चित्तोड़ को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कल अदालत पेश किया जायेगा।
गौरतलब है कि 14 जून को तत्कालीन थानाधिकारी हरीश सांखला द्वारा जहाजपुर क्षेत्र से अवैध डोडा व अफीम का परिवहन करने पर पंजाब निवासी शेर खान और जसबीर सिंह तथा दाँतडा छोटा निवासी नवरत्न सिंह को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ पर उक्त माल मदन लाल से खरीदना बताया जिसे आज़ गिरफ्तार किया गया।