सांसद मुर्दाबाद के नारे से आया उबाल, भाजपा में होगा बवाल

Azad Mohammed nab
2 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) जन आक्रोश रैली विवादों के घेरे में रही है रैली से पहले तो विज्ञापन विवाद हुआ। यह विवाद नहीं थमा की रैली में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुभाष बहेडिया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने से बहेडिया समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है।

रैली में लगे मुर्दाबाद के नारे से भारतीय जनता पार्टी में धीरे धीरे अब उबाल आने लगा है। भाजपा अब दो धड्डो में बटती दिखाई दे रही है। जहाजपुर क्षेत्र सहित भीलवाड़ा जिले के सांसद समर्थकों ने इस मामले को लेकर भारी रोष जताया है। इस घटना से विधायक गोपीचंद मीणा को राजनीतिक फायदा होगा या नुकसान देखने वाली बात होगी।

स्थानीय नेता पूर्व उप प्रधान अंजनी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश नागौरी, दिनेश पत्रिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, सरपंच शैतान मीणा, पूर्व सरपंच खेमराज मीणा, मांगीलाल जैन, सत्यनारायण शर्मा, ज्ञान कंजर, राम प्रसाद टाक, लाला राम गुर्जर सहित कई वरिष्ठ भाजपाईयों ने इस मामले पर गहरा रोष जताया है।

ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह मीणा का कहना है कि विधायक गोपीचंद मीणा जब से विधायक बने हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही लड़ाई लड़ते आ रहे हैं, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभी तक उन्होंने कोई आवाज नहीं उठाई है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365