भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सीसवाली में जगह जगह स्वागत

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

सीसवाली/फ़िरोज़ खान।भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सीसवाली में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।यात्रा में सांसद दुष्यंत सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, आंनद गर्ग,प्रधान प्रखर कौशल,चंद्रप्रकाश विजय,सीसवाली भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा भी रथ में सवार थे।और लोगो का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

परिवर्तन यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे।अंता विधानसभा क्षेत्र से दावेदार भाजपा नेता विष्णु गौत्तम ने अंता विधानसभा क्षेत्र द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अंता विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल,सीसवाली,अंता में जगह-जगह पर भाजपा नेता गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा में मुख्य अतिथि रहे बारा झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह का भाजपा नेता गौतम व उनकी टीम द्वारा भव्य व जोरदार स्वागत किया।अंता विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा मे जनसैलाब उमड़ पडा। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.