बारां/फ़िरोज़ खान।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर शाहाबाद में मिटिंग का आयोजन किया गया मंडल महामन्त्री राजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल समरानिया एवं शाहाबाद की संयुक्त बैठक स्थानीय माँ शारदा स्कूल परिसर में हुई संपन्न।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा ने बताया की 19 सितम्बर को भाजपा प्रदेश की परिवर्तन यात्रा ग्रह जिले बारां के किशनगंज में प्रवेश करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की होगी।
यात्रा के संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने बैठक में कार्यकर्ताओ सम्भोदित करते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चाएं की।परिवर्तन यात्रा की बैठक को पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन एवं सारिका सिंह चौहान ने भी सम्भोदित किया मंच का संचालन एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने किया और यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी से सफल बनाने का आव्हान किया।
बैठक को जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा, मण्डल संयोजक ब्रजपाल सिंह सिकरवार, ने भी भाजपाइयों को जानकारी दी।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष आनन्द गोयल,राजमल मेहता, केसरीलाल मेहता, केदारलाल भार्गव, राजेन्द्र खत्री, श्याम राठोर दिलीप भार्गव, देवाशीष शर्मा,रामदयाल मेहता, अतर सिंह हरीओम् सोनी, रामकिशन मेहता, गिर्राज शर्मा, सोरभ मेहता, विपिन मेहता, श्रवण मेहता, शेर सिंह आदी उपस्थित थे।