अजमेर – पुष्कर में हुआ महास्नान, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

liyaquat Ali
1 Min Read

Ajmer News / Dainik reporter : जिले के पुष्कर विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले (World famous pushkar fair) में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा (Karthik Purnima) पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब पवित्र सरोवर (pavitr sarovar) में स्नान के लिए उमड़ पड़ा।

अनुमान के अनुसार 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर धर्म लाभ प्राप्त किया। सोमवार देर रात जैसे-जैसे पूर्णिमा का समय करीब आया श्रद्धालुओं का हुजूम पुष्कर की तरफ उमडऩे लगा।

सरोवर के मुख्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने देर रात से ही डेरा लगाना शुरू कर दिया था। रात भर भजन कीर्तन ओर भक्ति के दौर चलते रहे।

पौराणिक व्याख्यान के अनुसार कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक देवी-देवता भी पुष्कर सरोवर में स्नान करने आते हैं। लिहाजा इस दौरान स्नान करने से सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770