लड़की मारते-मारते कह रही थी कि मैं मेहनत करने रोज सुबह आती हूं और तू मेरे बारे में ऐसा कहेगा मेरा नाम खराब करेगा
भरतपुर (राजेन्द्र जती)। भरतपुर जिले की लड़कियां भी किसी से कम नहीं है अगर कभी मौका मिलता है तो वह अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है और मजनूओ को जो आए दिन उनको परेशान करते हैं उनको मजा चखाने में भी किसी से कम नहीं पड़ती हैं आज हम आपको एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसमें एक लड़की को रोज-रोज तंग करने वाले एक मजनू की उस लड़की ने पकड़ कर डंडों से जमकर पिटाई कर डाली।
मामला कोतवाली थाना इलाके के रंजीत नगर ई ब्लॉक निवासी एक लड़की का है। लड़की रोज सुबह घूमने के लिए मुखर्जी नगर की तरफ जाया करती थी रास्ते में उसे कुछ मनचले लड़के परेशान करते थे इससे काफी परेशान होकर लड़की ने उस लड़के को मजा चखाने का निर्णय कर लिया और इसी के चलते आज सुबह लड़की हाथ में डंडा लेकर पूरी तैयारी के साथ घर से निकली कुछ दूरी पर चलने के बाद मुखर्जी नगर सेक्टर 3 में वह लड़का मिल जाता है और उसको लड़की पकड़ लेती है।
पकड़ने के दौरान काफी लोगों की भीड़ भी वहां पर इकट्ठे हो जाती है। भीड़ को इकट्ठा देखकर लड़का कह रहा है कि मैंने इससे कुछ नहीं कहा मेरे दोस्त मुझसे कह रहे थे कि वह लड़की नहीं पटेगी इतना सुनते ही लड़की ने हाथ में लगा डंडा दमादम देना शुरू कर दिया और डंडे से पीटते पीटते लड़की कह रही थी।
कि अपने दोस्तों से कह रहा था कि वह लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है मैं रोज उससे दिन में तीन या चार बार बात करता हूं उसके बाद लड़की ने डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। लड़की मारते-मारते कह रही थी कि मैं मेहनत करने रोज सुबह आती हूं और तू मेरे बारे में ऐसा कहेगा मेरा नाम खराब करेगा।
लड़की ने आज उस मजनू की जमकर पिटाई के दौरान मजा चखाया इस दौरान काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए आसपास के लोगों ने भी अपने हाथ ठंडे किए मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने कहा कि यह लड़का रोज इस लड़की को परेशान करता है।
ऐसा नहीं है कि भरतपुर की लड़कियां किसी भी काम में पीछे हो भरतपुर की लड़कियां अपनी पर आती हैं तब झांसी की रानी का रूप धारण कर लेती हैं।