जहाजपुर(आज़ाद नेब) महिला अधिकारिता विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा मंडेला, प्रचेता मंजू पारीक के सानिध्य में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से स्कूल नहीं जाने वाली 11 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को पंचायत समिति, पुलिस थाना, नरेगा कार्यालय, उपखंड कार्यालय, डाकघर स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र, बैंक, एक्स्पोज़र विजिट करवाया गया व किशोरी बालिकाओं को कौशल आत्मरक्षा प्रशिक्षण और उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी एवं बेटी जन्मोत्सव मनाया गया।
पुलिस थाना परिसर में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने समस्त बालिकाओं को आवाज दो ऐप के बारे में जानकारी दी साथ ही बालिकाओं को विद्यालय जाने की ओर प्रेरित किया एवं बालिका अपने आप की कैसे रक्षा करें इस संदर्भ में भी काफी जानकारी दी।
उपखंड कार्यालय में पहुंचने पर उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने उपखंड एवं कानून एवं व्यवस्था के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं बालिकाओं को ओपन बोर्ड से एवं इग्नू विश्वविद्यालय से आगे बढ़ने व शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उसके पश्चात बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें गीता उपाध्याय वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ने बालिका अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें इसकी जानकारी दी उसके पश्चात मेहंदी एवं अचार मुरब्बे बनाने का भी प्रशिक्षण दिया।