जन आक्रोश यात्रा में विधायक गोपीचंद ने कांग्रेस सरकार गिनाई विफलताएं

Azad Mohammed nab
2 Min Read

 

जहाजपुर (आज़ाद नेब) क्षेत्र में भाजपा द्वारा कोटड़ी से शुरू की गई जन आक्रोश यात्रा का आज नगर में प्रवेश हुआ। यात्रा की शुरुआत बेरी खान से हुई जो नगर भ्रमण करते हुए समापन बिंदीया भाटा मे किया गया।

विधायक गोपीचंद मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज महिला अत्याचार और अराजकता का साम्राज्य एक ओर जहां महिला असुरक्षित है। राजस्थान में किसी ना किसी कोने से प्रतिदिन महिला अत्याचार का समाचार सुनने को मिलता है।

राज्य की बेटियां आज असुरक्षित महसूस कर रही हैं दूसरी ओर गुंडे बदमाश सरेआम गोली मारकर हत्या कर रहे है। अपराधी निरंकुश हो गये है, जो खुले आम पूरे राजस्थान में अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, युवाओं से बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा किया गया है। सड़कों व बिजली की स्थिति खराब है। ऐसी परिस्थितियों में आज जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जिस तरह से छलावा में आकर उन्होंने कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी पर वह खरा नहीं उतर पाई। आमजन इस सरकार से मुक्ति के लिए उठ खड़ा हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा गांव गांव में पहुंच कर जनता को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बता रहे है आने वाले समय मे फिर से राजस्थान में कमल खिलेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष मूलचंद तेली, आईटी सेल प्रभारी महेंद्र खटीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जब्बार मिलावत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365