संस्थागत कृषक प्रशिक्षण में रबी की उन्नतशील किस्मों की दी जानकारी

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara News (आज़ाद नेब) : जहाजपुर  कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आज गणेशपुरा गांव में किसानों का एक दिवसीय संस्थागत कृषक प्रशिक्षण (Institutional farmer training) आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के तीस किसानों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म मैनेजर गोपाल लाल टेपण ने किसानों को रबी में ली जाने वाली फसलों की उन्नतशील किस्मों के बारे में जानकारी दी तथा कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई साथ ही केंद्र की एफएलडी योजना मे 30 किसानों को सरसों का गिरिराज किस्म का बीज दिया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में सहायक कृषि अधिकारी भगवत सिंह ने कृषि विभाग की कई योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के संपत सिंह राठौड़ सहित कृषि विभाग के कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770