भीलवाड़ा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग ग्राउण्ड में संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों व आमजन से रूबरू होंगे।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि संवाद कार्यक्रम को लेकर विभिन्न अधिकारियों व विभागों को जिम्मेदारियां दी गई है। उसी के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है।
इसी तरह जिले की सभी विधानसभा मुख्यालयों पर भी इसी दिन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमे हजारों लोग भाग लेंगे। सभी कार्यक्रमों में एलईडी स्क्रीन पर विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित वीडियो दिखाए जाएंगे।