अब सदस्यता अभियान की कमान संभालेंगे भाजपा के मोर्चे

Reporters Dainik Reporters
3 Min Read

जयपुर

अब तक सुस्त चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पार्टी के अग्रिम मोर्चे मैदान में आ गए हैं। इसके लिए भाजपा युवा और महिला मोर्चा ने सदस्यता अभियान के दौरान अधिक सदस्य बनाने के लिए 21 से 30 जुलाई तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।

महिला और युवा मोर्चा

इसके लिए शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में महिला और युवा मोर्चा की अलग अलग बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में तय किया गया कि युवा मोर्चा 21 जुलाई को संगठन के सभी 43 जिलों में एक साथ युवाओं के बीच में जाकर सदस्यता अभियान शुरूआत करेगा। इस दौरान युवा वर्ग को को पार्टी से जोडऩे के लिए कॉलेज कैंपस, कोंचिंग संस्थान, खेल के मैदान और जिम सेंटरों के बाहर कैंप लगाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान मोर्चों के प्रत्येक पदाधिकारी को अलग अलग जिलों में 10 दिन तक प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।

22 जुलाई को सभी 1048 मंडलों

इसके अलावा बूथों पर अभियान चलाने के बाद अब 22 जुलाई को सभी 1048 मंडलों पर अभियान की लांचिंग की जाएगाी। भाजयुमों के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया की युवा मोर्चों को 10 लाख नए सदस्य जोडऩे का टारगेट दिया गया है। जिसकों मोर्चो युवाओं के भीड वाले इलाकों में अलग अलग कैंप लगाकर पार्टी की रीती नीति बताकर युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम करेगा।

महिला मोर्चा को अभियान में 5 लाख नए सदस्य

महिला मोर्चा की बैठक में तय हुआ कि प्रदेश की आधी आबादी महिला वर्ग को पार्टी से जोडऩे के लिए महिला मोर्चो अलग अलग टोलियों के माध्यम से महिलाओ के बीच जाकर मोदी सरकार में महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देकर और पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाकर महिलाओं को जोडऩे का काम करेगा। भाजपा महिला मोर्चा को अभियान में 5 लाख नए सदस्य जोडऩे का टारगेट दिया गया है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि यह अभियान संगठन के विकास तथा नवाचार के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर जिले में जिला संयोजक, मण्डल प्रभारी नियुक्त कर हर बूथ पर कैम्प लगाए जाए और हर कैम्प में 10 नए महिला सदस्य बनाए जाए। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने सदस्यता अभियान के प्रभारियों को अपने अपने जिले में 5-5 दिन का प्रवास करने के निर्देश दिए है।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *