टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)।जिलेभर में ईदुल अजहा का त्यौहार कल मनाया जाएगा। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राजस्थान की सबसे बड़ी बहीर क्षेत्र स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े 8 बजे मौलवी सईद साहब अदा कराएंगे। ईदगाह कमेटी सचिव मोइनुद्दीन निजाम ने ईदगाह में जाकर ईदुल अजहा की नमाज़ से पूर्व तैयारियों का जायज़ा लिया।
हाजी मोईन निज़ाम ने बताया कि ईदगाह बहीर में सुबह 8 बजे मौलवी सईद साहब का बयान होगा। इसके अलावा किसी अन्य को बयान देने की इजाज़त नही होगी।। उसके बाद साढ़े 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। नमाज़ियों के लिए वुज़ू सहित छाया, पानी आदि के भी ईदगाह में इंतजाम किए गए है। ईदगाह में करीब 25 से 30 हज़ार लोग नमाज़ अदा करते है। जिसके लिए साढ़े सात सौ पानी की टोटियां लगाई गई है। एक हज़ार लोग एक साथ वुज़ू कर सकता है।।
इसी के साथ ईदगाह में ईद की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद अमीर गंज टोंक में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद्दीन ख़िज़र अदा कराएंगे। नमाज के लिए समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील ईदगाह कमेटी द्वारा की गई है। जिलेभर की ईदगाह एवं कई जामा मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही नमाज के बाद कुर्बानी की जाएगी।