टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)।टोंक में जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद भी हालात सुधरने का नाम नही के रहे है।।आमजन को बिजली और पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।। इसी तरह शास्त्री नगर कॉलोनी के रहने वाले लोगों को भी जल और बिजली संबंधित समस्या से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनीवासी इस समस्या को लेकर परेशान है।
यहां बिजली के वॉल्टेज कम ज्यादा होने से उनके इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहे हैं। पूरे दिन बिजली की आंखमिचोली का खेल चलता रहता है,हर आधे घंटे में बिजली कटौती की जा रही है, इसके साथ ही कॉलोनी में कई दिनों से पानी की समस्या भी हो रही है। समस्या के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है,बावजूद इसके समस्या समाप्त नही हो रही है।
लोगों ने चेताया है कि अगर उनकी समस्या का शीघ्र ही निवारण नहीं हुआ तो मजबूरन उनको प्रदर्शन का मार्ग अपनाना पड़ेगा।। मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगाया जाएगा। इसको लेकर
रामलाल यादव, नरेंद्र जैन, अशोक जैन, दामोदर प्रसाद जैन, अंकेश शर्मा, जयसिंह चौहान, अशोक कासलीवाल सहित कई अन्य लोगों ने इस सम्बंध में शिकायत दी है।