पुरानी पेन्शन बहाली एवं कोरोना में श्रेष्ठतम सेवा के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का शिक्षक संघ प्रगतिशील ने किया स्वागत

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

जयपुर/ भीलवाड़ा /पुरानी पेन्शन बहाली एवं कोरोना काल में जनमानस की श्रेष्ठतम सेवा के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश कार्य अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में सैकडों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सिविल लाईन्स आवास जयपुर पर साफा, शॉल एवं अभिनन्दन पत्र, माल्यार्पण के साथ जिन्दादिली नारो के साथ भव्य स्वागत किया।

For the restoration of old pension and best service in Corona, Chief Minister Gehlot was welcomed by the Teachers' Union Progressive.
संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश कार्य अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा बजट सत्र 2022-23 में राज्य के कर्मचारियों-युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के हित को ध्यान में रखकर जो घोषणायें की है, राज्य की जनता में आपकी सरकार की सेवाओं के प्रति आपके प्रति एक नवीन विश्वास और आश्चर्यजनक उत्साह का संचार हुआ है। विशेषकर राज्य कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा उनके बुढापे के सहारे को लेकर जो विचार प्रकट किए उन्हें राज्य का कर्मचारी कभी नहीं भूल सकता।

मुख्यमंत्री ने अपने विवेकपूर्ण निर्णय से एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेन्शन योजना को पुनः लागू कर राज्य के करीब आठ लाख कर्मचारियों को उनके बुढापे की लाठी हाथ मे थमाकर एक पुण्यशाली कदम उठाया है। देश में ओपीएस को लागू करने वाले प्रथम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रूप में राज्य का कर्मचारी इतिहास में ’’अशोक महान’’ के नाम से याद कर इस शासनाधीन जनसेवा पर गौरव महसूस करेगा।

इसके अलावा कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी के सबसे कठिनतम दौर में राजस्थान की जनता, प्रदेश में आये प्रवासियों, राहगीरों, असहाय, निराश्रितों, गरीबो, कमजोर वर्ग, व्यापारियों, बेसहारा पशुओं, गौशालाओं की सेवा में सम्पूर्ण सरकारी विभागों को सम्बल दिया। जिस पर संगठन द्वारा अभिनन्दन पत्र देकर जिन्दादिली नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया। संगठन के संघर्षशील प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल आमेटा, प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफा और शॉल औढाकर संगठन का गौरव बढाया।

प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की विभिन्न सेवारत समस्याओं से अवगत कराने पर मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, भीलवाडा जिलाध्यक्ष अशोक जीनगर , घनश्याम टेलर,महामंत्री डॉ.हनवन्तसिंह मेडतिया, नरेन्द्र परिहार, नरेन्द्र शर्मा, बृजेन्द्र मीणा, लक्ष्मण पालीवाल, धुलीराम डांगी, मनोहर सिंह चौहान, रणलाल मीणा, सत्यनारायण बैरवा, किशोर कुमार, रधुनाथ मीणा, अशोक मालवीय, मघाराम नोंगिया, देशाराम मीणा, रतिलाल मीणा, वैशाली चौधरी, दीपिका राठौड, प्रतिभा यादव, उदयलाल डामोर, राजेश मेवाडा, गणेश बामणिया, रमेश मीणा सहित सैकडों शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम