टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)।टोंक में एक छह बच्चों की माँ को ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया है।। ट्रिपल तलाक के बाद पीड़ित महिला अपने पुत्र पुत्रियों के साथ थाने पहुँची।। जहां उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।। महिला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रजबन निवासी 47 वर्षीय रुखसाना परवीन है। पीड़िता ने पति जुबेर अहमद पर दूसरी महिला से निकाह करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में ट्रिपल तलाक़ का मामला दर्ज कराया है।। महिला 6 बच्चों की माँ है।। पीड़ित महिला ने महिला थाने में भी अपने पति और देवर के खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज कराया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।
पीड़िता रुखसाना परवीन ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 30 वर्ष पूर्व मुस्लिम शरीयत के हिसाब से उसका निकाह जाल का कुआँ निवासी ज़ुबैर अहमद पुत्र अली शाह से हुआ था। उसका पति लालची किस्म का व्यक्ति है।। आए दिन पैसों की डिमांड करता था। कई बार पीड़िता के भाइयों ने उसकी डिमांड भी पूरी की।
पति ने की दस लाख रुपयों की डिमांड
निकाह के बाद से ही उसका पति जुबेर अहमद 10 लाख रुपयों की मांग करता था। मांग पूरी नही होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।। पैसों की डिमांड पूरी नही होने पर कुछ माह पूर्व जुबेर ने पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने छह बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी।।
दूसरी महिला से किया निकाह
इस बीच जुबेर अहमद ने कमरजहां नामक दूसरी महिला से निकाह कर लिया।। पीड़िता को जब इस बात का पता लगा तो उसने जुबेर को उलाहना दिया।। जिस पर जुबेर ने पीड़िता को दो और निकाह करने की धमकी दी।। पीड़िता को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया।। दुखी होकर पीड़िता ने अपने पति जुबेर अहमद और देवर अय्यूब के खिलाफ महिला थाने में मामला भी दर्ज कराया।। मामला दर्ज होने के बाद जुबेर पीड़िता पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा।। पीड़िता द्वारा राजीनामा नही करने से नाराज़ जुबेर 29 मई को उसके घर पहुँचा।। जहां उसने पीड़िता के साथ मारपीट की।। मारपीट करने के बाद पीड़िता को ट्रिपल तलाक बोलकर दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।।
बड़ा लड़का 28 वर्ष का
पीड़ित महिला रुखसाना परवीन ने बताया कि उसके छह बच्चे है, बड़ा लड़का 28 वर्ष का है।।सभी उसके साथ रहते है,पीड़िता किराए का मकान लेकर अलग रह रही थी।। पीड़िता ने बताया कि वो अपना घर नही बिगाड़ना चाहती थी।। लेकिन पति ने दूसरी महिला से निकाह के बाद उसे तलाक दे दिया।।इसलिए उसने ये क़दम उठाया है।।