राजस्थान भाजपा प्रभारी सिंह के सामने जहाजपुर भाजपाइयों ने किया विधायक गोपीचंद का विरोध

Azad Mohammed nab
4 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) केंद्र की भाजपा सरकार नौ वर्ष पुर्ण होने पर कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाने के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह भाजपा जिला कार्यालय पर वरिष्ठ जन संवाद, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक, सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले की सातों विधानसभाओं के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठकें कर मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रभारी अरूण सिंह एवं सह प्रभारी मदनलाल कौशिक से होटल रेडियंस में मुलाक़ात कर जहाजपुर के भाजपाइयों ने अपने ही विधायक गोपीचंद मीणा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध दर्ज कराया।

तकरीबन बीस मिनट तक चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों मे नए व्यक्ति को टिकट देने की मांग की। इससे पहले जहाजपुर भाजपा नेताओं ने सांसद सुभाष बहेड़िया से उनके आवास पर आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां एवं क्षेत्र में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी विधानसभा सीट पर कब्जा कैसे बरकरार रखा जाएं इसको लेकर रायशुमारी की।

गौरतलब है कि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर को वर्ष 2019 में पराजित कर गोपीचंद मीणा भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे। कांग्रेस के बड़े नेता को हराने के बावजूद विधायक गोपीचंद की कार्यशैली को लेकर से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता नाराज़ हैं।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक द्वारा अपने कार्यकाल में आमजन के जो मुद्दे उठाने चाहिए थे उन्होंने वो नहीं उठाए ओर विधायक द्वारा कई जगह पर की गई घोषणाएं अभी अधूरी है जिससे भी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।

जिसके चलते क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एवं भाजपा कार्यकर्ता को आमजन के सामने नीचा देखना पड़ा। क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी व कार्यशैली अब विधायक गोपीचंद को भारी पड़ रही है। इस विरोध से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को टिकट पर विचार करने पर विवश होना पड़ेगा।

विधायक के खिलाफ पहली बार पार्टी के इतने कद्दावर नेता एक मंच पर आकर ख़िलाफत करना पार्टी को विचार करने पर मजबूर कर दिया है।

प्रदेश प्रभारी के समक्ष विरोध दर्ज कराने के दौरान भाजपा के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा, नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा, नव मतदाता अभियान जिला संयोजक भरत सिंह परासोली, कोटडी पंचायत समिति सदस्य बनवारी शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांक, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश शिवजी राम मीणा, पूर्व उप प्रधान अंजनी शर्मा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, सरपंच मोहन लाल गुर्जर, शैतान मीणा, रामप्रसाद मीणा, खेमराज मीणा,

जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, पुर्व सरपंच नेमीचंद श्रीमाल, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि खेमराज मीणा, रमेश पारिक, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, कॉलेज प्रतिनिधि अमितेश पत्रिया, पूर्व सरपंच नाथूराम मीणा, भंवर लाल जाट व पालिका के पार्षद एवं पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365