उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का बड़ा बयान – पूरा देश अगर महात्मा गांधी से प्रेरणा ले तो गहलोत को कहां दिक्कत आ रही है

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

जयपुर। उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर कहा है कि वे राजनीतिक स्वार्थवश बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस नेता जातीय वैमनस्यता फैलाने के लिए बयानबाजी करते हैं, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। शेखावत शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गहलोत हिण्डौन जाकर आए और बयान दिए जबकि धौलपुर में आई प्राकृतिक आपदा के लिए एक शब्द नहीं बोला। अच्छा होता गहलोत पीडि़तो के लिए बात करते।

महात्मा गांधी को मानने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उद्योगमंत्री ने कहा कि पूरा देश अगर महात्मा गांधी से प्रेरणा ले तो गहलोत को कहां दिक्कत आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान कि राजनीतिक कारणों से अब भाजपा नेहरू को भी अपना सकती है, पर राजपाल ने कहा कि भाजपा सभी महापुरूषों की अच्छाईयों को अपना रही है। गहलोत भी कोई अच्छा कार्य करेंगे तो भाजपा उनको भी अपना लेगी। देश के महापुरुष किसी पार्टी की जागीर नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की बयानबाजी को मानसिक सामंतवाद की संज्ञा दी।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *