कोरोना के तेजी से बढ़ रहे केस, मुख्यमंत्री गहलोत हुए चिंतत

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। प्रदेश के साथ ही देश भर में इन दिनों कोरोना के बढ़ते मामले लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लगातार कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, इसे लेकर आज भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके चिंता जाहिर की है। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार से भी 18 से 45 साल के युवाओं के लिए प्रिकॉशन डोज निःशुल्क करने की मांग की है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देशभर में पिछले दिनों से कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी एक वजह समय के साथ वैक्सीन की इम्युनिटी कम होना और समय पर प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज नहीं लगवाना है। भारत सरकार ने 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज निःशुल्क की है।

इसलिए 18 से 45 साल के 10 परसेंट युवाओं ने भी अभी तक प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है। सीएम गहलोत ने आगे ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि 18 से 45 साल के युवाओं के लिए भी प्रिकॉशन डोज निःशुल्क करनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रिकॉशन डोज लगवाएं। कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि सभी को को वैक्सीन लगे। इससे पहले 7 जुलाई को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कोविड के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की थी।

साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा था कि भारत में लक्षित आबादी के 20 फ़ीसदी लोगों ने भी अभी तक प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाई है। दोनों डोज की रोग प्रतिरोधक क्षमता 6 महीने के बाद कम होने लगती है। इसलिए प्रिकॉशन डोज जरूरी है। प्रिकॉशन डोज कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से भी सुरक्षा देती है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/