डिजिटल मेंबरशिप अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

सीएम गहलोत ने कहा,15 अप्रैल तक 50 हज़ार के टारगेट को पार करके बताएं

कार्यकर्ता जमीनी फीडबैक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं

जयपुर। कांग्रेस संगठन चुनाव के मद्देनजर शुरू हुई ऑफलाइन और ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने को लेकर आज दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम और और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह बैठक ली
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट, प्रताप सिंह खाचरियावास, रमेश मीणा, राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान भी शामिल हुए। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने ऑफलाइन और ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान को लेकर संवाद किया और कहा कि और राज्यों के मामले में भले ही हम शुरू हो पर पिछड़ गए हैं लेकिन अब 15 दिन का समय मिलने के बाद जो टारगेट हमें दिया है उसे अचीव करना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया और कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाए और मेंबरशिप के मामले में राजस्थान को पहले नंबर पर ले कर आए, क्योंकि पहले भी कई बार राजस्थान सदस्यता अभियान में टॉप पर रहा है।

जो काम करेगा वह आगे बढ़ेगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए हालत विपरीत हैं लेकिन ऐसे ही हालत 1972 और 80 के दशक में भी रहे हैं जब इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थी लेकिन तब भी पार्टी संघर्ष किया और पार्टी सत्ता में लौटी।

इसलिए संघर्ष के दौर में घबराने की जरूरत नहीं है, संघर्ष के दौर में जो काम करेगा वह आगे बढ़ेगा। मैंने भी उस दौर में काम किया था तो आज मुझे पार्टी ने कहां से कहां पहुंचाया है।

कार्यकर्ता दे जमीनी फीडबैक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कार्यकर्ता फ्लैगशिप योजनाओं का बजट घोषणाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और जनता जनता का जमीनी फीडबैक लेकर आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अधिकारियों का फीडबैक नहीं मानेगी बल्कि कार्यकर्ता जो फीडबैक देंगे उसी पर विचार होगा और कार्यकर्ताओं के सुझावों पर ही अगला बजट पेश किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/