10 जून को दिल्ली राष्ट्रीय स्तर की और 14 को प्रदेश में होगी भाजपा की बडी बैठक
जयपुर।
देश में लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा की और से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठ का आयेाजन दिल्ली में किया जाएगा। ये बैठक दिल्ली में 10 जून को आयोजित होगी। इस बैठक में देषभर में भाजपा की जीत के लिए सभी प्रदेषाध्यक्षों और प्रदेष के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। वही माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के बारे में भी मंथन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृहमंत्री बनने के बाद भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की चर्चाए जोरो से षुरु हो गई है। इस बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी।
बैठक में सभी प्रदेषो से प्रदेषाध्यक्ष, प्रदेष पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य षामिल होगे। इस बैठक में होने वाले निर्णयों को लागू करने के लिए 14 जून को प्रदेष कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठनात्मक चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में सभी प्रदेश इकाइयों को आगामी संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से दिशा निर्देश देने के साथ ही पार्टी के स्तर पर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे। वही इस बार पार्टी करीब 30 फीसदी नए सदस्य यानि 24 लाख नए सदस्य जोड़ेगी।
वहीं पुराने सदस्यों के वेरिफिकेशन का काम भी साथ-साथ चलेगा। वही अब संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में बूथ से लेकर मंडल और प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे। हालांकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मदन लाल सैनी को सौंपी गई थी और हाल में लोकसभा चुनाव के आए सकारात्मक परिणाम के बाद ही माना जा रहा था कि वह इस पद पर ही काबिज रहेंगे। ऐसे में संभव है कि अब सैनी को इस चुनाव के जरिए निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इस पद पर कायम रखा जाए। हालांकि इसका निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है।