जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बीजेपी के ऑफिसियल हैंडल से किए गए ट्वीट को लेकर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नई वर्तमान सचिव शशि गुप्ता ने भाजपा नेतृत्व से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा है कि राहुल गांधी जी की तस्वीर के साथ जो ग्राफिक ट्वीट हुआ है, वो राजनीतिक मर्यादा और शुचिता को तार-तार करने वाला है। आखिर भाजपा राजनीति को किस निम्न स्तर पर ले जाना चाहती है।
शशि गुप्ता ने कहा कि ये भाजपा की नकारात्मक मनोवृत्ति को दर्शाता है।हमें नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी घृणा की राजनीति, देश के संस्कारों में नहीं है। जनता ऐसी नफरत वाली प्रवृति को सहन नहीं करेगी।
क्या पीएम मोदी और भाजपा के नेता अपनी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हिंसा और उकसावे वाले ट्वीट्स किए जाने से सहमत हैं?
भाजपा हैंडल पर राहुल गांधी जी की तुलना रावण से करने वाले ‘शर्मनाक’ ग्राफिक की निंदा करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं।
एक और तो प्रधानमन्त्री नई संसद में खड़े होकर बड़ी बाते करते हैं। संविधान की रक्षा की बात करते हैं,दूसरी ओर उसी नई संसद में उनकी पार्टी के सांसद दूसरों के लिए निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करते हैं। अब तो भाजपा पार्टी के ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी जी के लिए जिस तरीके की भाषा में पोस्ट किया गया है,वह बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। इस कृत्य के लिए भाजपा नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी जी के लिए इस तरह भाषा को कोई भी कांग्रेसजन बर्दास्त नहीं करेगा।