बीएसएफ के महानिरीक्षक लोढा ने सीमा क्षेत्र का किया दौरा

liyaquat Ali
1 Min Read

Jaisalmer News / Dainik reporter : सीमा सुरक्षा बल(BSF) राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक अमित लोढ़ा (Inspector General of Rajasthan Frontier Amit Lodha) ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का दौरा कर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीमा चौकियों पर जवानों की हौसला अफजाई की और सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित किया। जानकारी के अनुसार लोढा की ओर से सीमा पर सुरक्षा और सतर्कता संबंधी जायजा लिया गया। लोढा ने खाजूवाला और सतराना सीमा क्षेत्र की सीमा चौकी भगत तथा कोडेवाला का दौरा कर सीमा प्रहरियों का मनोबल बढ़ाया।

जवानों से सुरक्षा और सतर्कता संबंधी चर्चा कर नई तकनीकों के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया। लोढा ने सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याओं का निवारण करते हुए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

साथ ही सीमा पर सजग और सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करने के निर्देश दिए। महानिरीक्षक ने अच्छा कार्य करने वाले सीमा प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770